Sandeep Raika Jhunjhunu Sandeep Raika Jhunjhunu Author
Title: अखिल भारतीय रबारी (राईका) देवासी समाज धर्मशाला में वातानुकुलीत सुविधाये
Author: Sandeep Raika Jhunjhunu
Rating 5 of 5 Des:
Facilities in Rabari Dharamshala रबारी, राईका समाज धर्मशाला का निर्माण प्रत्येक दिन गंगा-घाट हरिद्वार  आने वाले समाज के यात्रियों ...
Facilities in Rabari Dharamshala
रबारी, राईका समाज धर्मशाला का निर्माण प्रत्येक दिन गंगा-घाट हरिद्वार  आने वाले समाज के यात्रियों के ठहरने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए किया गया। यह रबारी, राईका समाज धर्मशाला हरिद्धार (उत्तराखंड) में निर्मला छावनी में स्थित है। यह रेलवे स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दुरी पर और रोड़वेज बस स्टेण्ड से महज एक किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।

धर्मशाला में वातानुकूलित सुविधाएं

1. यह धर्मशाला तीन मंजिल है और इसमें चार बड़े हॉल निर्मित है, जिसमें प्रत्येक हॉल में एक बस यात्री ठहर सकते है।
2. एक भोजन कक्ष बना हुआ है जिसमें एक साथ 150 आदमी बेठकर भोजन ग्रहण कर सकते है।
3. सामूहिक शौचालय एवं स्नानघर की सुलभ व्यवस्था है।
4. सभी उपकरणों सहित एक रसोई घर की व्यवस्था है, जिसमें प्रतिदिन यात्रियों के लिए भोजन तैयार होता है।
5. एक छोटा प्रतीक्षालय है, जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी लगी हुई है।
6. एक संस्थान का प्रधान कार्यालय  और तीन स्टाफ रूम बने हुए है, जो पूर्ण रूप से वायानुकूलित सुविधाजनक है।
7. फर्स्ट फ्लॉवर और सेंकड फ्लॉवर  प्रत्येक पर दस कमरे वातानुकूलित अटैच बाथरूम व एक स्टोर रूम है।
8. प्रत्येक मंजिल पर वाटर कूलर लगे हुए है।
9. सर्दियों में गरम पानी हेतु गीजर की सुविधा उपलब्ध है।
10. यात्रियों के सोने के लिए बिस्तर भी उपलब्ध है।
11. यह सभी सुविधायें समाज के यात्रियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।
12. सुरक्षा की निगरानी के लिए सी.सी.टी.वी कैमरे लगे हुए है।
13. यात्रियों की गणना हेतु रजिस्टर उपलब्ध है जिसमें यात्रियों के नाम-पता मोबाईल नंबर आदि अंकित किये जाते है।
14. धर्मशाला में 500 से 700 यात्री एक साथ ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
15. संस्थान के सुचारू रूप से संचालन हेतु चार पुर्णकालिन वेतनभोगी कर्मचारी, तीन अंशकालीन कर्मचारी, दो मानद वेतन वाले कर्मचारी सेवाएं दे रहे है।
 
आभारी हुँ हरियाणा के तमाम बुजर्गो व युवा भाइयों  का जो हर वर्ष अप्रेल-मई में  भोजन शाला हेतु गेहूँ व चावल प्रतिवर्ष उपलब्द करावाते आ रहे है ,जो वर्ष भर चलता है।
सोजन्य से-संस्थान  अध्यक्ष श्री खेमराज जी देसाई
By- Akhil Bhartiya Rabari Raika Dewasi Samaj Seva Sansthan Haridawar

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

 
Top